कोलियारी से छग विधानसभा तक सडक निर्माण संघर्ष समिति करेंगे पदयात्रा

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरीकोलियारी,खरेंगा, दोनर, जोरातरई सडक का निर्माण एवं चौडीकरण के लिए सडक निर्माण संघर्ष समिति संघर्षरत हैँ इस सडक दुर्दशा के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही है जहां 10 जुलाई 23 को एक शिक्षक फिर से खराब की बली चढ गई , अब संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नही बचा है। जिला प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन है। ऐसे में क्षेत्र के सभी ग्रामीणो को आर-पार की लडाई का शंखनांद करना होगा इसके लिए इस सरकार के विधानसभा के समापन एवं अंतिम सत्र 18 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक है। सरकार के जिम्मेदार लोगो को क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित मांग से अवगत कराकर सडक निर्माण हेतु सडक से सदन तक पदयात्रा में शामिल होनेे अपील की गई है।

      सडक निर्माण संघर्ष समिति की प्रमुख मांगे है-कोलियारी से लेकर खरेंगा, दोनर, जोरातरई  तक सडक का निर्माण एवं चौडीकरण, सडको के खराब व जर्जर होने का सबब बने ओव्हरलोड भारी वाहनो की आवाजही पर सडक निर्माण  तक प्रतिबंध लगाया जाये, वर्तमान में दुर्घटनाओं का एवं सडको के खराब होने का प्रमुख कारक रेत खदान है जिसे सडक निर्माण तक स्वीकृत खदानो को निरस्त किया जाये, उपरोक्त मांगो को पुरी किये जाने हेतु क्षेत्र एवं जनहित तथा गांवहित में सहभागिता निभाने की अपील कोलियारी, खरेंगा, दोनर, जोरातरई सडक निर्माण संघर्ष समिति ने की है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)