संजय जैन
धमतरी | गंगरेल स्थित माँ अंगारमोती कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के नवनियुक्त सभी जिला एवं तहसील पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला पदाधिकारियों को संघ के संरक्षक जे एल ध्रुव और सभी तहसील पदाधिकारियों को शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवकुमार कंवर ने शपथ दिलाया। वही कार्यक्रम में संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त होने पर जे एल ध्रुव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय पदाधिकारी बतौर अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित शासकीय सेवक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवकुमार कंवर ने कहा कि सभी शासकीय सेवक तन मन धन और निर्भीक होकर संगठन को आगे बढ़ाए और संघ को मजबूती प्रदान करें। शासकीय सेवकों की जो भी समस्याएं है उनका निराकरण कराने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। आने वाले दिनों संघ को मजबूत करने सम्भागीय स्तर बैठकें की जाएगी। प्रदेश महासचिव कैलाश नेताम ने कहा कि हम सभी पर समाज का कर्ज है इसलिए समाज हर एक गतिविधियों एवं क्रांतिकारी विचारधारा आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। सामूहिकता हमारी पहचान है हमें एक होकर संगठन ने नियमों और उनके संविधान का पालन करना चाहिए। संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष एन आर नागवंशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघ में शासकीय कर्मचारियों की सहभागिता के मामले में धमतरी जिला पूरे प्रदेश में अव्वल है। आगे भी इसी तरह सभी कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लें। 32 प्रतिशत आरक्षण और पदोन्नति में आरक्षण को लेकर शासकीय सेवक संघ लगातार संघर्ष और पत्राचार कर रहा है आने वाले दिनों में इसके अच्छे परिणाम मिल सकते है।
इस अवसर पर शासकीय सेवक संघ रायपुर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह सिदार,गोंड़ समाज के सलाहकार एआर ठाकुर,डॉ.हेमवती ठाकुर,एम डी पैकरा,एच आर ध्रुव,रोहित दीवान, सुरेश ध्रुव, भूपेंद्र ध्रुव, के आर नागवंशी, व्ही एस सिदार, उदय नेताम, ढालू राम ध्रुव, नेमीचंद ध्रुव, स्कंध ध्रुव,गेवा राम ध्रुव,के आर मरकाम, ललित ध्रुव, टी आर मरकाम, राहुल नेताम, टीकम ध्रुव, गौतम पोटाई, मयंक नागवंशी, टेकराम ठाकुर, नरेश गांवरे, कलाराम गंगेश, खूबचन्द ध्रुव, सुजाता ध्रुव, अंजना नेताम, दीप्ति पोटाई, पुष्पाजंलि ध्रुव, सुलोचना ध्रुव, वेदप्रकाश ध्रुव, सन्तोष कुंजाम, चुम्मन लाल ध्रुव, मदनलाल ध्रुव, रोशनलाल ध्रुव, वासुदेव भोई, नान्हू राम ध्रुव, दिग्विजय ध्रुव, यामिनी चंद्रवंशी, सविता मरकाम, रूखमणी ध्रुव, गनेशिया ध्रुव, गोकुलराम ध्रुव, दुष्यंत ध्रुव, भीखम सिंह मण्डावी, भोज नेताम सहित बड़ी संख्या में शासकीय सेवक संघ के सदस्य मौजूद रहे।

.jpeg)




.jpeg)