दसवीं व बारहवीं की पूरक परीक्षा/अवसर परीक्षायें राज्यभर में हो रही संचालित

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन 

धमतरी | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 06 जुलाई से कक्षा दसवीं बारहवीं की पूरक परीक्षा/अवसर परीक्षायें राज्यभर में संचालित हो रही है नकल प्रकरण को रोकने एवं परीक्षार्थियों की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किये जाने  के लिए  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के उपसचिव जे.के.अग्रवाल एवं सहायक प्राध्यापक डॉक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों- जे.एन.पाण्डेय 0मा0वि0रायपुर, स्वामी आत्मानंद पीजी उमाठे हायर सेकण्डरी स्कूल शांतिनगर, खालसा हायर सेकण्डरी स्कूल, जे0आर0 नायडू हायर सेकण्डरी स्कूल रविग्राम का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर कक्षा 10वीं की गणित विषय, 12वीं इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंट्स ऑफ  साईस एण्ड मैथ्स फॉर एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित पाई गई निरीक्षण के दौरान उक्त परीक्षा केन्द्रों में नकल प्रकरण निरंक पाया गया





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)