धमतरी ब्रेकिंग - एक और ज़िन्दगी हाईवा की चपेट में ,दोनर में दर्दनाक हादसा

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी | धमतरी से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है जहां धमतरी के समीपस्थ ग्राम दोनर में एक हाईवा ने बाईक चालक को चपेट में ले लिया हादसा इतना भीषण था कि बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई बता दें कि यह घटना लगभग सुबह 8ः30 बजे घटित हुई है इस हादसे में बाईक चालक की खोपडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही बाईक चालक ने दम तोड दिया इस पूरे वाकये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है उन्होने मृत शरीर को वहीें सडक में रखकर चक्काजाम किया है। हाईवा से होने वाली मौतों का सिलसिला जिले में थमने का नाम नही ले रहा है, खनिज विभाग, जिला प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से रेत का अवैध परिवहन जारी है इसके बावजूद कोई कार्यवाही नही होने से लोगोें का जीना मुश्किल हो गया है। अब सवाल यह उठता है कि इस मौत का जिम्मेदार कौन है ? सफेदपोश नेता या खनिज अधिकारी... जवाब हम जनता पर छोड़ते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)