महाकालेश्वर की तर्ज पर प्राचीन मकेश्वर महादेव का भक्तों ने किया दिव्य व भव्य अघोरी श्रृंगार

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरी |भूत भयंकर बाबा महाकालेश्वर उज्जैन की प्रत्येक 12 वर्ष बाद आने वाले कुंभ की तरह रौद्र रूप मे अघोरी रूप में श्रृंगार किया जाता है जिसके लिए लाखों श्रद्धालु अवंतिका नगरी पहुंचकर दर्शन मात्र से अपने को धन्य मानने के लिए साक्षी बन जाते हैं ऐसे ही रूप में शहर के हृदय स्थल में स्थित प्राचीन मकेश्वर महादेव को उज्जैन से बाबा महाकाल की पालकी के साथ है आए हुवे शास्त्री जी ने भक्तों के साथ 24 घंटे में अघोरी भव्य व दिव्य स्वरूप प्रदान किया जिसे दर्शन करने के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित रहे सावन के तीसरे सोमवार की शाम भस्म आरती भी की गई इसमें सम्मिलित सभी लोगों ने इस दिव्य एवं भव्य श्रंगार अघोरी रूप का महाआरती मे सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लेते हुए क्षेत्र के सुख, शांति, समृद्धि, भाईचारे की प्रार्थना की तत्पश्चात महा प्रसादी महा भंडारे के रूप में वितरित किया गया।


    प्रत्येक सोमवार तथा पूरे सावन भर होने वाले भक्ति आयोजन में सम्मिलित होने की अपील भोले भंडारी के परम भक्त एवं समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल ने करते हुए कहा है कि भोलेनाथ की भक्ति से शक्ति की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही जीवन के समस्त विकारों से मुक्ति भी मिल जाती है तथा व्यक्ति को जीवन सुख शांति समृद्ध हो जाता है वही सावन के माह में प्रति सोमवार को किए जा रहे हैं विशेष पूजा अर्चना के तहत हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न करने वाले पंडित करण पांडे ने बताया कि सैकड़ों वर्षो का इतिहास अपने में समाया हुआ मकेश्वर महादेव धर्म की नगरी धमतरी का आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु है आज का यह अद्भुत अलौकिक अद्वितीय श्रंगार भक्तों को दर्शन देकर क्षेत्र के अध्यात्म को नई दिशा प्रदान करते हुए मजबूती प्रदान करेगी वही इस आयोजन का माध्यम बनने वाले गोपाल कटारिया ने बताया कि पूरे सावन भर विशेष पूजा अर्चना के साथ इस मंदिर से सामाजिक सद्भाव अपनत्व तथा आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करने हेतु हम सारे लोग हर संभव कार्य धर्ममय में वातावरण में संपन्न करेंगे।

     उक्त अनुष्ठान के अवसर पर उपस्थित जनों में शहर के ख्यातिनाम समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा विकास शर्मा ,गोमती चौबे,अजय मानिकपुरी, जनार्दन सोनी,भूमिका यादव,ओशी पाण्डेय, अवनि यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)