संजय जैन
धमतरी | डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस सोनाली ओस्तवाल और एरिया 2 ऑफिसर लीनेस मीना
सिंह का संयुक्त अधिकारिक यात्रा 28 जुलाई को हो रहा है उनका 12 बजे साहेब स्वादि रेस्टोरेंट
में आगमन, स्वागत, अभिनन्दन नाश्ता, बीओडी, मीटिंग,स्क्रेप बुक एलबम,क्लब रिकॉर्ड अवलोकन किया
जाएगा। करीब 1 बजे मां विंध्यवासिनी गोदित स्कूल में अवलोकन ,बच्चों द्वारा स्वागत
गीत, डांस और पेंटिग प्रतियोगिता की विजेताओं
को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। स्कूल प्रांगण में अतिथियों के द्वारा पौधरोपण किया
जाएगा। स्थाई गतिविधियों का अवलोकन प्याऊ घर सोरिद , जानवरों के लिए कोटना, जेल परिसर
में 5 नग स्टील के बडे डिब्बे दिया गया है। ततपश्चात साहेब स्वादि रेस्टोरेंट में दोपहर
लंच के बाद सामान्य सभा की मीटिंग में पूर्व प्रेसिडेंट के सम्मान के साथ नगर
के गौरव का सम्मान किया जायेगा। आकस्मिक गेम्स के बाद शाम हाईटी के साथ ही अतिथियों
की बिदाई की जायेगी। ड्रेस कोड पिंक कलर रखा गया है।