बचपन इक खिलता उपवन है- लक्ष्मीकांता हेमंत साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन  

कुरूद विधानसभा अंतर्गत ग्राम जोरातराइ में हरियाली पर्व पर ओलंपिक खेल कूद के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने हरियाली पर्व व छत्तीसगढ़ ओलंपिक की बधाई देते कहा हमारा छत्तीसगढ प्रदेश पूरी दुनिया में धान के कटोरा के नाम से प्रसिद्ध है । और हरियाली का यह महापर्व किसान भाइयों की खुशहाली के लिए नया सूरज लेकर आता है। धान की बुवाई रोपाई के साथ चहु ओर हरियाली की बयार छा जाती है। इक नई विश्वास व आशा की किरण के साथ अपनी धान की खेती में जुट जाते है। इसलिए कांग्रेस नित भूपेश बघेल की सरकार ने इस दिन सरकारी छुट्टी घोषित किए।

व छत्तीसगढ़ी संस्कृति व संस्कार को जीवित रखने ओलंपिक खेल  की शुरुआत भी हरियाली पर्व से प्रारंभ हो जाती है। आगे श्रीमती साहू ने कहा बचपन इक खिलता उपवन है। आओ बचपन को जी ले ओलंपिक में भाग ले बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाएं  चाहे ओ पांच साल के हो या पचपन  जिले अपना बचपन।

इस अवसर पर जनपद सभापति श्रीमती परमेश्वरी महेंद्र साहू व सरपंच खिलावन पाल ने ग्रामवासियो की सुख समृद्धि की कामना करते पर्व की बधाई प्रेसि त किए । ओलंपिक खेल कूद  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भाग लेकर खेल का आनंद लिए ।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)