संजय जैन
दिनांक 9 जुलाई को हुए रोटरी के गरिमामय पद ग्रहण समारोह में वर्ष 2022-23 के रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे सलज अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 के नये रोटरी अध्यक्ष रोटे अजय गोयल को प्रेसिडेंट कॉलर एवम् पिन प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए क्लब की आगे की बागडोर सौंपी । इसी तारतम्य में वर्ष 2022-23 के सचिव रोटे अभिषेक गोयल ने नये सचिव आशीष गोयल को सचिव पिन देकर उन्हें सचिव का पदभार दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वशांति हेतु कुछ क्षण का मौन रख कर एवम् दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया!
पद ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब रायपुर रॉयल के पूर्व अध्यक्ष एवम् डिस्ट्रिक्ट 3261 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयर मेन रोटे रंजीत सिंग सैनी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान की साथ ही रोटे गौरव जिंदल जी (असिस्टेंट गवर्नर 2023-24) एवम् इनरव्हील की पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन श्रीमती जागृति दोशी जी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात अध्यक्ष सलज अग्रवाल एवम् इनर्रवहील अध्यक्ष श्रीमती श्रुती अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में वर्ष भर हुए कार्यों में दिये गये सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए आने वाले अध्यक्ष एवम् उनकी टीम को शुभकामनाएँ दी!
रोटरी सचिव रोटे अभिषेक गोयल एवम् इनरव्हील सचिव श्रीमती सुधा अग्रवाल जी ने वर्ष भर हुए कार्यक्रमों की जानकारी सचिव प्रतिवेदन के माध्यम से सदन में प्रस्तुत की।
क्लब के सभी कार्यक्रमों में सभी सदस्यों का हमेशा ही सहयोग रहता है परन्तु कुछ मेम्बर्स ख़ास होते है इन्ही ख़ास सदस्यों को दोनों अध्यक्षों ने धन्यवाद के तौर पर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
रोटरी एवम् इनरव्हील क्लब ने वर्ष 2022-23 में जो मुख्य प्रोजेक्ट किया
“निर्धन बालिकाओं एवम् महिलाओं हेतु रोज़गारोन्मुखी कंप्यूटर प्रशिक्षण”
उपरोक्त प्रोजेक्ट को संचालित करने के लिए सदस्यों ने अपनी अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया जिसके लिये सभी दानदाताओं का अध्यक्ष सलज अग्रवाल द्वारा सम्मान किया गया!
इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वाधिक अंश दान रोटे दीपक मित्तल जी ने दिया जिस हेतु रोटरी क्लब धमतरी द्वारा उन्हें मेजर डोनर का अवार्ड देकर सम्मानित किया।
इस कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व अध्यक्ष रोटे आर के साहू जी के मार्गदर्शन में रोटे संदीप अग्रवाल ने इसके लिए खूब मेहनत कर बालिकाओं की इस कंप्यूटर प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक संचालित किया जिसके लिए इन्हें इमेजिंन रोटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पूरे वर्ष भर रोटरी क्लब के हर कार्यक्रम में आरंभ से लेकर अंत तक अपना पूरा सहयोग क्लब को देने वाले रोटे मनीष मित्तल जी को रोटरी मित्र का स्पेशल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया!
किसी संस्था को संचालित करने में संस्था के सचिव की मुख्य भूमिका रहती है और रोटरी एवम् इनरव्हील क्लब के दोनों सचिव क्रमशः रोटे अभिषेक गोयल एवम् सुधा अग्रवाल ने शानदार कार्य किया जिसके लिये उन्हें रोटरी एवम् इनर्रहील से सर्वश्रेष्ठ सचिव का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
वर्षभर चलने वाले निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्य के लिए क्लब द्वारा दो शिक्षक नियुक्त किए गए थे जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी से ट्रेनिंग दी उन्हें अतिथियों के हाथों प्रशस्ती पत्र प्रदान कर धन्यवद दिया गया।
दोनों क्लब के वर्ष 2023-24 के नये अध्यक्क्षों ने अपनी अपनी कार्यकारिणी को पदभार दिया और सदन से परिचय कराया ।
नव नियुक्त सचिव रोटे आशीष गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।



.jpeg)
.jpeg)
