संजय जैन
धमतरी |
उनकी मांगों पर कलेक्टर श्री रघुवंशी ने संवेदनशीलता से विचार करते हुए स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्र की विकास संबंधी मांगे पूरी हो जाने से समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है। उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यारण्य संघर्ष समिति रिसगांव एवं किसान संघर्ष समिति बेलर बाहरा द्वारा 18 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री निवास घेराव को स्थगित रखने की सहमति दी गयी है। बैठक में नगरी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार, एसडीओ वन विभाग सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

%20(1).jpg)
%20-%20Copy%20(1).jpg)

.jpeg)
