संजय जैन
धमतरी |
बैठक में में पॉवर प्वाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बताया गया कि जिले में कुल 6 लाख 9 हजार 818 मतदाता है, इनमें 3 लाख 858 पुरूष मतदाता, 3 लाख 8 हजार 9़47 महिला और 13 तृतीय लिंग मतदाता है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाएगा , जिसके लिए 31 अगस्त तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उक्त अवधि में मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्रों में जाकर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर आवश्यक संशोधन, परिवर्धन अथवा विलोपन हेतु दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके साथ ही बैठक में मतदान केन्द्र में बूथ लेवल अधिकारी, अभिहित अधिकारी, सुपरवाईजर, जिले की अद्यतन जानकारी, टर्न आउट मतदाताओं की जानकारी, मतदातओं की विधानसभावार लिंगानुपात की जानकारी, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की जानकारी, साफ्टवेयर में दर्ज अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी, वाहनों की उपलब्धता, निर्वाचन हेतु आवश्यक ईव्हीएम/ व्हीव्हीपीएटी, ईव्हीएम/ व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, स्वीप कार्यों की समीक्षा, मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत एवं व्हीलचेयर की सुविधा, बूथलेवल मैनेजमेंट प्लान और रूट चार्ट विषय पर गहन चर्चा की गयी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर सीके कौशिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम धमतरी डॉ विभोर अग्रवाल, एसडीएम कुरूद सोनाल डेविड के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





.jpeg)