धमतरी की ख़बरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें -https://www.youtube.com/@dhamtarihakegoth
संजय जैन
धमतरी-: महानदी के तट से कोलियरी से होकर दर्री,खंरेगा, देवपुर जोरातराई सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब उसमें पैदल चलना भी दूभर हो गया है समय-समय पर अनेक राजनीतिक दल के लोग तथा ग्रामवासी शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट करें लेकिन आज 20 वर्ष बाद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जिसका समापन सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ होना है क्षेत्र के 23 गांव के लोगों ने इस आशा के साथ की अनुपूरक बजट में यह बहुप्रतीक्षित मांग शामिल होकर मूर्त रूप ले ले इस हेतु 16 जुलाई से कोलियरी से लेकर ग्रामवासी पदयात्रा करते हुए छत्तीसगढ़ सदन तक पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सोते हुए अपनी दर्द हुआ अपना अपना बताने का निर्णय लिया है इसे तू सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने गांव-गांव में बैठक करते हुए लोगों को जागरूक पर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है ग्राम वासियों में इतना आक्रोश है कि अनेक गांव में तो चुनाव बहिष्कार करने के निर्णय लिए जाने हेतु बैनर भी टांग दिए गए हैं तथा कहा जा रहा है कि ग्राम विकास समिति के बैठकों में आगामी समय में यह निर्णय लिया जा सकता है।
जिला प्रशासन भी उक्त संघर्ष को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है क्योंकि विधानसभा के समापन सत्र में यदि पदयात्री वहां तक पहुंच जाते हैं तो सरकार के विकास के दावों की पोल खुल जाएगी इस हेतु वह भी ग्रामीण संघर्ष समिति के सदस्यों से सतत संपर्क करते हुए उनकी मांगों को वहां तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण जन अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं गौरतलब है कि बीते दिनों 100 दिनों से ऊपर तक निरंतर धरना प्रदर्शन चक्का जाम जैसे आंदोलन किया गया था तथा आश्वासन दिया गया था कि अप्रैल माह से सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा लेकिन इस बात पर भी प्रशासन कायम नहीं रहा जिसकी परिणति आ रही कि जनाक्रोश निरंतर फूटता क्या अनेक दुर्घटनाएं भी हुई बीते दिनों एक शिक्षक की मौत क्षेत्रवासियों के आक्रोश का एक कारण प्रमुख रूप से बन गया है।

