संजय जैन
धमतरी | धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जिसमें एक दंतैल हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मगरलोड में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के जंगलो में वन्य प्राणियो का आवागमन बना हुआ जिसके चलते आये दिन विभिन्न घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं वन अमला इनको रोकने गंभीर नजर नही आ रहा। वही ताजा मामला मगरलोड क्षेत्र के पास मधुबन धाम के खैरझिटी का है जहां आज एक दंतैल हाथी ने अपनी दस्तक दे दी है जहां इस दंतैल हाथी ने एक बुजूर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। घायल बुजूर्ग को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मगरलोड रिफर किया गया। वहीं मौके पर वन विभाग की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। लगातार हाथियो के आवागमन से आसपास के क्षेत्र के रहने वालो में भय की स्थिति बनी हुई है। आज हुए इस घटना से लोगो में दहशत का माहौल है।


.jpeg)
