92.28 लाख रू. की किसान कुटीर एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का डा लक्ष्मी ध्रुव ने किया भूमि पूजन

धमतरिहा के गोठ
0



संजय
जैन 

धमतरी |सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण डा लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी समिति नगरी में 13.50 लाख रू. का किसान कुटीर निर्माण कार्य एवं 15.28 लाख रू. का मंडी में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उसके बाद ग्राम तुमड़ीबाहर में 03 लाख रू. का आदिवासी धु्रव गोड़ समाज भवन का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत बेलरबाहरा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में 13.50 लाख रू. का किसान कुटीर निर्माण कार्य एवं 6.50 लाख रू. का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उसके बाद विधायक का काफिला ग्राम सांकरा पहुंचा जहां आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सांकरा में भी 13.50 लाख रू. का किसान कुटीर का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उसके बाद आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिहावा में 13.50 लाख रू. का किसान कुटीर निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया। तत्पश्चात सिहावा विश्रामगृह में सभी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया गया । उसके बाद विधायक का काफिला ग्राम गट्टासिल्ली पहुंचा जहां आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गट्टासिल्ली में भी 13.50 लाख रू. का किसान कुटीर निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया। उपरोक्त सभी कार्यों को स्वीकृत कराने में विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव के विशेष पहल से शासन द्वारा स्वीकृत हुआ है जिसे क्षेत्र की जनता को विधायक द्वारा बहुत बड़ी सौगात एकसाथ दिया गया है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर भूषण साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी, भानेन्द्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, एल.एल.धु्रव पी.सी.सी. सदस्य, रूद्रप्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, हरीशचंद साहू अध्यक्ष कृषि मंडी समिति नगरी, महेन्द्र धेनूसेवक उपाध्यक्ष कृषि मंडी समिति, राजेन्द्र सोनी मंडी सदस्य, नरेश छेदैहा, पेमन स्वर्णबेर एल्डरमेन, पार्षद जितेन्द्र धु्रव, सोहन चतुर्वेदी, जियाउद्दीन रिजवी, कुजबिहारी देव वरिष्ठ कांग्रेसी, जीवन नाहटा, शकुनतला ठाकुर, अनुसुईया साहू, सुरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र रात्रे, सिरधन सोम सरपंच ग्राम पंचायत ठेनही, नरेश कुमार मांझी, फुलसिंग नेताम, मंगतूराम नेताम, लीलाशंकर धु्रव, कृपाराम धु्रव, कलेश्वरी मांझी सरपंच ग्राम पंचायत बेलरबाहरा, तीजूराम नागेश, श्यामा धु्रवा, शशि धु्रव सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा, सुरेश साहू, जागेश्वरनाथ गोसाई, अजीत सिंह वर्मा, कैलाश बिसेन, रंजना सूर्यवंशी सरपंच ग्राम पंचायत भीतररास, यशवंत नाग अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कविता पवार जनपद सदस्य, राजिम साहू जनपद सदस्य, शारदा धु्रव सरपंच ग्राम पंचायत छिपलीपारा, रामभरोस साहू वरिष्ठ कांगे्रसी, अमिला सामरथ सरपंच ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली, प्रेमलाल नेताम अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, किर्ती मरकाम जनपद सदस्य, जावेद मेमन उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी, ठाकुर शिव कुमार सिंह परिहार वरिष्ठ कांग्रेसी, बिरेन्द्र निर्मलकर, बिरेन्द्र साहू, आंेकार प्रजापति, अयुब खान, आकाश नेताम, श्यामलाल, रामदयाल, भंवर सिंह, महंगूराम, सहदेव मरकाम, भगवान सिंह, राधा बाई, हरिचंद, ताराबाई मण्डावी, रूपराय, पतिराम मरकाम, राधेलाल एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। उपरोक्त कार्य विधायक द्वारा स्वीकृत कराये जाने पर जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जतायी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)