संजय जैन
धमतरी | कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी कल 4 जून को सिहावा नगरी प्रवास पर रहेंगे। सांसद मोहन मंडावी इस कार्यक्रम के तहत प्रातः11बजे निज निवास गोविंदपुर कांकेर से प्रस्थान कर 12बजे सिहावा विश्रामगृह पहुंचेंगे यहां पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात सिहावा विश्रामगृह से 12 :15 बजे सिहावा विश्रामगृह से प्रस्थान कर 12: 30 बजे नगरी विश्राम गृह पहुंचेंगे।जहां वे कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे । 1:00 बजे ग्राम साकरा परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन में आयोजित संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब जी के 625 वी जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।इसके पश्चात 2.15 बजे ग्राम खम्हरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 2.30 बजे वे ग्राम खम्हरिया में भाजपा नेता एवं नगरी मंडल के प्रभारी रविशंकर दुबे के निवास में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे। 3 बजे खम्हरिया से गोविंदपुर कांकेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

