संजय जैन
धमतरी | आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर धमतरी शाखा भारतीय जैन संघटना एवं जन जागरण सेवा समिति के सयुक्त तत्वावधान में फलदार पौधे का वृक्षारोपण किया गया । गर्मी अत्यधिक होने के कारण धमतरी के पूर्व विधायक स्व. केशरीमल लुंकड़ के प्रपौत्र निशांत लुंकड़ के पोल फेक्ट्री में किया गया है ताकी पौधे की देखभाल हो सके एवं सुरक्षित रहे आगे बरसात में भी पौधरोपण किया जाएगा। हमारी संस्था जन जागरण सेवा समिति के द्वारा वर्ष 2019 में शहरी वृक्षारोपण के तहत 197 पौधे लगाए गए थे जिसकी देखभाल करते हुए आज लगभग 160 पौधे पेड़ बन गए हैं जिसमे जामुन, सिषम, बेल, पीपल, बरगद, सीताफल एवं सर्वाधिक निम लगाए गए थे आज उन्हें पेड़ बनाने में शहर के जागरूक नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। सफल कार्यक्रम पुनः वर्ष 2023 में भी किया गया, ट्री गार्ड लगा कर उनकी सुरक्षा की गई एवं 1 वर्ष देखभाल किया गया। वृक्षारोपण के लिए अधिकतर कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में होता है शहरी वृक्षारोपण कम किया जाता है। हमारी संस्था इस गम्भीर विषय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है, हम शहर के लिए प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता अभियान में भी जिला प्रशासन के साथ कार्य कर चुके हैं। जागरूकता अभियान के तहत झोला (थैला) वितरण भी करते रहे हैं। आज के वृक्षारोपण में BJS एवं JJSS के अध्यक्ष मितेश जैन, धनराज लुनिया, जितेंद्र बुधवानी,नितिन गोलछा,आकाश कटारिया,विजय दुग्गड़,निशांत लुंकड़, BJS महिला शाखा की अध्यक्ष वंदना चोरडिया ने अपने फार्महाउस में भी लगाया, सूर्या लुंकड़, राजकुमारी पारख, चंचल लुंकड़, संगीता N गोलछा, दीपा लोढ़ा, संगीता गोलछा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पौधे को तिलक कर धरती माता की पूजा किया गया।
वर्ष 2019 के पौधे पेड़ बन गए विवेकानंद कॉलोनी / इंद्रप्रस्थ कॉलोनी/कृदत
कॉलोनी/आकाश गंगा/मैत्री विहार कॉलोनी/शांति कॉलोनी/पंचवटी कॉलोनी/कलेक्ट्रेट रोड,जिला
न्यायालय/शांति कालोनी चौक से निर्मल बरडिया निवास तक में किया गया था।



