संजय जैन
धमतरी | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामसागर पारा वार्ड पार्षद श्यामा साहू एवं वार्ड के निवासियो और मंदिर समिति के सदस्यो द्वारा रिसाई माता मंदिर प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया। श्यामा साहू ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदुषण सबसे बडा संकट बनकर आया है ऐसे में आने वो पीढी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक है। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षो के कम होने से लोगो के स्वास्थ पर बुरा असर पडता है।

