संजय जैन
धमतरी |
पर्यावरण दिवस हर साल एक नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2023’ की थीम ‘Beat Plastic Pollution’ है. यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है जिस पर चर्चा करते हुये श्री ठाकुर द्वारा बताया गया कि हमें प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करके पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करना है, स्वच्छ पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है । साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक के.के.वाजपेयी, भावेश साव,परि.उपुअ.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक के.देव राजू, सूबेदार रेवती वर्मा,सउनि.रामावतार राजपूत सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी के साथ पौधरोपण किया गया। पौधरोपण किये जाने के पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए प्रेरित कर प्रोत्साहित किया गया।


.jpeg)