गौ अभ्यारण जैसे प्रतीत होते है कसावाही तुमराबहार के गौठान -: आनंद पवार

धमतरिहा के गोठ
0



 संजय जैन 


युवा कांग्रेस का मोर गौठान मोर अभियान कार्यक्रम युवा नेता आनंद पवार के मार्गदर्शन एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में लगातार जारी है,जो श्यामतराई,कसावाही और तुमराबहार के गौठान पहुँचा,जहाँ गौ सेवा,गौठान समिति एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।

एनएसयूआई नेता तोगु गुरूपंच ने बताया कि ये नवनिर्मित गौठान गोवंश के लिए वरदान तो साबित हुए ही है,इसके साथ-साथ ग्रामीण अंचल के रहने वालों के लिए भी यह बहुउपयोगी सिद्ध हुआ है,गोबर खरीदी हो या उससे जैविक खाद का निर्माण,बकरी पालन,मुर्गी पालन या अन्य नवाचार इन सभी ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जनता को आमदनी के अतिरिक्त माध्यम देने के साथ अपने खाली समय का सदुपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया है।

जनपद सदस्य सुरेश मरकाम ने कहा कि गौठान समिति और महिला स्व सहायता समूह ने ग्रामवासियों को संगठित करने का काम किया है,भूपेश बघेल सरकार द्वारा महिला स्व सहायता समूहों की कर्जमाफी करके बेहद क्रांतिकारी कदम उठाया है,इससे महिला समुहों के मनोबल में वृद्धि हुई है,अब महिलाएं इन समूहों में काम करके आत्मनिर्भर होने के साथ साथ नए कौशल भी सीख रही है।




युवा नेता आनंद पवार ने कहा कि कसावाही गौठान जो जंगलों के बीच बसा हुआ है,यह बिल्कुल गौ अभ्यारण्य प्रतीत होता है,ग्रामीणों ने मिलकर यहाँ गौठान के चारो ओर पत्थरों को व्यवस्थित ढंग से जमाया है जो देखने में बेहद सुंदर दिखाई दे रहा है,आधुनिकता के इस दौर में जब दुनिया कांक्रीट के जंगल बनाने में व्यस्त है,तब हमारे ये ग्रामीण प्राकृतिक साधनों और संसाधनों का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण कर रहे है,यही हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति है,जिसे बचाने के लिए ग्रामवासी बधाई के पात्र है,यह हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि जो ग्रामीण काम की तलाश में छत्तीसगढ़ से पलायन कर जाते थे आज अपने घर पर रहकर ही रोजगार प्राप्त कर रहे है।इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार,ज्ञानेश्वर चौहान,श्यामतराई गौठान अध्यक्ष नरेश साहू , तेजस्वी महिला स्व सहायत समूह अध्यक्ष  प्रभा साहू , अस्तला मरकाम , दिलेश्वरी मरकाम , बिशाखा साहू , मोतिन साहू ,पूर्णिमा साहू , नर्मदा साहू , जानकी मरकाम ,जीरा बाई साहू , रेशमी साहू , लता साहू ,पुराणिक मरकाम , सुरेश साहू ,महेश साहू , रेखराम साहू , नीलकंठ साहू , पुखराज साहू , योगेश साहू , रोशन साहू , सोभित मरकाम,कसावाही सरपंच भोजराम नॉमिन साहू , रतन लाल कोमर्रा गौठान अध्यक्ष , शिव शक्ति महिला समूह अध्यक्ष एनत मण्डावी ,मुकेश्वरी , मधु , सदस्य कोमल साहू , पंच फागुराम साहू , हिंछाराम कोर्राम , प्रेमलाल टेकाम , सन्तराम , निर्मला उइके , माधुरी नेताम , हिदेश्वर कुंजाम , राजीव सलाम,तुमराबहार उपसरपंच परमात्मा नागवंशी , रामकुमार मरकाम ग्राम प्रमुख , गौठान अध्यक्ष दशरू राम नेताम , राजेन्द्र मरकाम , साधु नेताम , जय महादेव महिला समुह अध्यक्ष शैलेन्द्री नेताम , भगवती नेताम , रेखा ओवती , चंद्रिका नेताम , शिवकुमारी मण्डावी , कांति कुंजाम , गोमती विश्वकर्मा , सविता नेताम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)