जिले के तीनो सीट के साथ प्रदेश में 75 प्लस सीट जीतेगी कांग्रेस-विपिन साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 




संजय जैन 

धमतरीसरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम,रायपुर में संभागीय सम्मेलन का आयोजन प्रदेश कांग्रेस द्वारा किया गया.जिसमे दिग्गज नेताओ के साथ दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू भी शामिल हुए.संभागीय सम्मलेन में आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 75 प्लस सीट लाने पर जोर दिया गया.साथ ही कांग्रेस की विभिन्न योजनाओ पर चर्चा हुई .ज्ञात हो कि उक्त सम्मेलन में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत,पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव चंदन यादव ,सह प्रभारी विजय जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे. सम्मलेन में शामिल होने के पश्चात् दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने कहा कि भेंट मुलाकात के जरिए हम कांग्रेस सरकार के कार्यो को जनता तक पहुँचने का काम कर रहे है।संभागीय सम्मेलन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिचय दिया गया.भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाए चलायी जा रही है.जिसका लाभ प्रत्येक नागरिको को मिल रहा है.नरवा गरवा घुरुवा बारी,राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2500  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, वनोपज खरीदी, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मितान योजना, पत्ता वितरण, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार के नए नए अवसर, राम वन गमन पथ, प्रदेश के तीज त्योहारों परम्पराओ को बढ़ावा देने, विकास की नयी गाथा लिखने, सहित कई उल्लेखनीय योजनाओ के माध्यम से जनता को लाभ पहुँचाया जा रहा है. जनता का विश्वास भूपेश सरकार पर है ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में धमतरी  जिले के तीनो विस सीटों के साथ  कांग्रेस 75 प्लस सीट जीतेगी.बता दे कि अब तक बस्तर,बिलासपुर और दुर्ग में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)