संजय जैन
धमतरी | अंबेडकर चौक से रुद्री होते हुए गंगरेल तक सड़क का अभी डामरीकरण हुआ है जिसमें भारी वाहनों के प्रवेश निषेध संबंधी निर्देश का कुछ दिनों पालन हुआ उसके बाद से रोज रात से सुबह तक सैकड़ों हाईवा रेत से भरी हुई वाहन वाहन गुजरने के कारण अभी से सड़क उखड़ने लगे हैं आज रात को गिली रेत से सड़क पर पानी टपकता हुआ वाहन से पूरे सड़क पर गीले हो गए थे साथ ही उसके ऊपर भारी वाहन के चलने से अब सड़क के टिकाऊ तथा मजबूती पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होने लगा है जबकि इस मार्ग पर जिला कार्यालय तथा पुलिस कार्यालय स्थित होने से प्रमुख जिला स्तर के अधिकारियों का आना जाना यहां लगा रहता है लेकिन इन वाहनों पर प्रतिबंध ना लगाया जाना सड़क की दुर्दशा करने के लिए खुद ही आमंत्रित कर रहे हैं। नगर निगम के पूर्व सभापति एवं अंबेडकर वार्ड के पार्षद राजेंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंधित इस मार्ग में अति शीघ्र भारी वाहनों का प्रवेश निषेध कर सड़क को बचाया जा सके क्योंकि गंगरेल जैसे राज्य स्तर के पर्यटन स्थल पर जाने के लिए यही एकमात्र मार्ग है नहीं तो यह बारिश के दिनों में फिर से खराब होकर जगह-जगह गड्ढे हो जाएंगे जिसके लिए जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। समय रहते गंभीरता पूर्वक आवश्यक पहल करने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अति शीघ्र अंबेडकर वार्ड वासियों के साथ ज्ञापन सौंपा फिर से जाएगा।

