संजय जैन
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, संगठन मंत्री पवन साय के निर्देश पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत द्वारा पूरे प्रदेश मेें महिला मोर्चा के नये प्रभारियो की नियुक्ति की गई है। जिसमें धमतरी की तेज तर्रार जुझारू महिला नेत्री हेमलता शर्मा को दूसरी बार कांकेर जिले का महिला मोर्चा प्रभारी की जवाबदारी दी गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगभग सभी मोर्चा.प्रकोष्ठों में प्रभारियों को नियुक्त करने में लगी है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने नए प्रभारियों की सूची जारी में धमतरी की हेमलता शर्मा दूसरी बार कांकेर का जिला प्रभारी बनाया गया है। कांकेर जिले का दूसरी बार प्रभारी बनाये जाने के बाद प्रतिनिधि से एक खास चर्चा में श्रीमती शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसे सबके सहयोग से पुरा करने का प्रयास करूंगी, साथ ही उन्होने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांकेर जिले की सभी सीटो पर भारतीय जनता पार्टी की जीत तय करने महिला मोर्चा सदस्यो को सक्रिय करना एवं पार्टी प्रत्याशियो को जीत दिलाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने में भी महिला मोर्चा सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी

