निगम ने खरीदा 450 का 1 लीटर फिनाइल जांच की मांग-नरेन्द्र रोहरा

धमतरिहा के गोठ
0

 संजय जैन

धमतरी। धमतरी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष  नरेन्द्र रोहरा ने आरोप लगाया है कि  निगम ने 450 रूपए में एक फिनाइल खरीदी है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार आम बात हो चुका है हर विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है।

      नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि एनयूएलएल के जरिए नेहरू गार्डन के बाजू में नवनिर्मित बने रैन बसेरा के लिए लाखो रुपए की सामग्री क्रय किए गए जिसमे  समानो में मार्केट मूल्यों से अत्यधिक दामों पर खरीदी करने का आरोप लगाया है।  नेता प्रतिपक्ष श्री रोहरा ने बताया कि इनके द्वारा 450 में 1 लीटर फि नाइल का बोतल लिया गया है जिसका एमआरपी कीमत बोतल में 75 रूपए लिखा हुआ है  जिसमें स्पष्ट भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है एवं हार्पिक को 475 रुपए लीटर खरीदा गया है उसमें भी एमआरपी का रेट 109 रू लिखा हुआ है और भ्रष्टाचार की सीमा पार हो गई हार्पिक  की जगह कोई दूसरी कंपनी सप्लाई की गई एवं  डामर गोली खरीदी में भी आंख बंद कर ऊंचे मुल्यो में खरीदी किया गया है जिससे निगम को आर्थिक हानि स्पष्ट नजर आ रहा है, जिस पर निगम के संबंधित अधिकारी व लिपिक मौन  रखे हुए हैं।

           नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि अगर सही तरीके से जांच करवाई जाएगी तो बहुत से खरीदी में भ्रष्टाचार उजागर हो जाएगा जिसके लिए नेता प्रतिपक्ष एवं समस्त पार्षदों ने मिलकर आयुक्त से जांच करवाने की मांग की है। मांग करने वालो में   पूर्व सभापति  राजेन्द्र शर्मा, धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम, प्रकाश सिन्हा, हेमंत बंजारे, विजय मोटवानी ,अज्जू   देशलहरे,मिथिलेश सिन्हा,ईश्वर सोनकर, प्राची सोनी ,सरिता आसाई,श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि  दिवेदी ,नीलू डागा,रितेश नेताम शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)