संजय जैन
धमतरी। धमतरी बंगाली समाज के तत्वावधान में 162 वां रवीन्द्र जयंती धूमधाम से 9 मई को मनाया गया ।सर्वप्रथम कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्य एस के नागचौधरी ,मृत्युजय कर, मानव गोस्वामी, तरूण डेरा, एवं नीरा बेरा द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए बंगाली समाज के अध्यक्ष मृत्युजय कर ने कवि
गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु देव एक कवि, सूरकार
,गीतकार, चिंतक, समाज सेवी एवं पर्यावरण प्रेमी के साथ एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी
थे । विश्व पटल पर गुरुदेव द्वारा रचित गीतांजलि विभिन्न भाषाओं में अनुवाद कर गाया
जाता है । गीतांजलि के कारण गुरुदेव को नोबेल पुरस्कार सन 1913 को दिया गया ।
रंजना भट्टाचार्य जी के मार्गदर्शन मे रविन्द्र संगीत पर आधारित सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । पंपा कर ने रवीन्द्र संगीत एवं कविता, रंजना भट्टाचार्य, अंतरा भट्टाचार्य लोहाना, संगीता सरकार, प्रियंका विश्वास, डाली आचार्य, दिनेश बिश्वास ने रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया ।नृत्य अंतरा भट्टाचार्य लोहाना, विशाखा भौमिक एवं इन्दु बिश्वास ने प्रस्तुत किया ।कविता पाठ बहुत सुन्दर ढंग से मानव गोस्वामी एवं छोटी सी बच्ची बिथिरानी दत्ता ने प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य सदस्य भारी
संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।उपस्थित सदस्यों मे संजय भट्टाचार्य,
एस के नागचौधरी, शंकर आचार्यजी, सुभाष मालिक, मानव गोस्वामी, डाक्टर प्रदीप पोद्दार,
तरूण डेरा, शुभंकर आचार्यजी, नीरा बेरा, मुक्ता नागचौधरी, मंजू गोस्वामी, अंजलि दत्ता,
एवं अन्य उपस्थित हुए । कार्यक्रम का समापन बंगाली समाज के सचिव स्वपनिल दत्ता ने उपस्थित
सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया ।



