संजय जैन
धमतरी।12वीं साइंस में 95.20 प्रतिशत अंक लाने वाली शिवसिंह वर्मा आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी की छात्रा रही मनीषा देवांगन को श्रीमती रसीला बेन दोशी ने अपने पोते प्रांजल के जन्मदिन के अवसर पर एक स्मार्ट फोन प्रदान किया । मनीषा को पढ़ाई और करंट अफेयर्स की जानकारियों के लिए मोबाइल की बहुत आवश्यकता थी। मनीषा के पिता नहीं हैं, दादी,मम्मी और छोटा भाई हैं और परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। मम्मी श्रीमती किरण कपड़ों की सिलाई का काम करती हैं भाई ने 12वीं की परीक्षा दी है। मनीषा बहुत टैलेंटेड है और अपना भविष्य बनाने के लिए काफी मेहनत कर रही है । वर्तमान में वह धमतरी क्रिश्चियन अस्पताल से पैथोलॉजी टेक्नीशियन के लिए पैरामेडिकल का कोर्स कर रही है । मनीषा की पढ़ाई के लिए धमतरी की पूर्व विधायक स्व जयाबेन दोशी की अमेरिका में निवासरत बेटी श्रीमती कृष्णा बेन वलिया विगत 4 वर्षों से सहयोग कर रहीं हैं।

