उत्कृष्ट विधायक चुने जाने एवं रींवागहन में लाखों के निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाने पर बधाई देने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन

धमतरी छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक चुने जाने के उपरांत लगातार विधायक रंजना डीपेंद्र साहू को बधाई देने आ रहे हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, ग्राम रींवागहन पंचायत के सदस्य गण, साहू समाज के पदाधिकारी, शीतला माता समिति के सदस्य गण विधायक रंजना साहू को शुभकामनाएं देने पहुंचे एवं रींवागहन में लाखों के निर्माण कार्य स्वीकृति दिलाने जिसमें गांव की बहुप्रतीक्षित मांग मुख्य मार्ग से कुर्रा की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख 40 हजार, साहू समाज भवन में सेड निर्माण कार्य राशि 10 लाख एवं शीतला माता प्रांगण में शेड निर्माण कार्य राशि 06 लाख की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए हैं। विधायक रंजना साहू हमारी गौरव है, जिन्होंने सदैव सक्रियता से कार्य करते हुए विकास की गाथा धमतरी विधानसभा में लिखी है और अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में धमतरी विधानसभा की हमारी विधायक रंजना साहू को उत्कृष्ट विधायक चुना जाना यह हम सबके लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर विधायक से सौजन्य मुलाकात करने एवं बधाई देने रीवांगहन जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, सरपंच कमलेश्वर ध्रुव, उपसरपंच सेवरी साहू, पंच ओमेश्वरी साहू, नारायणी साहू, लक्ष्मी यादव, अनिता नायक, दुखु राम साहू,ग्राम विकास समिति से, अध्यक्ष जवाहर लाल साहू, कोषाध्यक्ष द्विजराम सिन्हा, केशव साहू, लाला साहू, भगवती साहू ,कलीराम,भुवन साहू, लखन लाल साहू, मोतीलाल,नारायण साहू,शीतला समिति से अध्यक्ष हिमकेश साहू, कोषाध्यक्ष भीषम साहू, सचिव लुकेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू, रामेश्वर साहू, आर्धो साहू,तेजराम साहू,टिकेश्वर साहू, नारद ध्रुव पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)