संजय जैन
धमतरी| अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पूरे देश के अंदर जोर शोर से मनाया गया इसी तारतम्य में भाजपा गंगरेल मंडल के द्वारा भी सभी बूथों में जाकर के स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।इस पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्देश पार्टी के द्वारा हुआ है जिसके तहत भाजपा गंगरेल मंडल के युवा मोर्चा के द्वारा बुढेश्वर महादेव मंदिर रुद्री में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट पर साफ-सफाई झाड़ू लगाकर के कचरे को डिस्पोज किया गया।
इस आयोजन में मंडल अध्यक्ष उमेश साहू के साथ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिन्हा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष उमेश मसीह जनपद सदस्य रुपाली ध्रुव भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू समाज सेवी नरेश साहू भाजपा के विस्तारक कीर्तन साहू भोलाराम साहू आदि मौजूद थे |

