संजय जैन
धमतरी । ग्राम सारंगपुरी में आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके प्रभारी के रूप में श्री इंदर चोपड़ा जी पूर्व विधायक धमतरी उपास्थित हुए। श्री चोपड़ा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना किया गया। साथ ही भारतीय जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का तिलक एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थापना से संघर्ष काल एवं केंद्र में सरकार बनाने पक्का इतिहास ग्राम वासियों के बीच रखा गया एवं भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर दोनों बूथ के अध्यक्ष धनु जांगड़े एवं मिलाप साहू के साथ ग्राम पटेल पंचूराम साहू, रामकुमार यादव, प्रवीन साहू, दिग्विजय सिंह ध्रुव, रामेश्वर साहू, दुकालू साहू, ठाकुर राम, पिंगल यादव, परस यादव, कोमल साहू, टेकराम सेन, रामाधार साहू, ढेलू राम नेताम, लीलारसाहू, रमेश साहू, भोलाराम सोनकर, रामेश्वर सोनकर, कार्तिक सोनकर,निरंजन साहू,शेखन साहू,ओमकार कुमार पूर्व सरपंच, तुकाराम दीवान, धनेश्वरी साहू, सुलोचना निषाद, बेदूबाई साहू, डॉक्टर द्वारिका साहू एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



.jpeg)
