संजय जैन
धमतरी l 03-04-23 l
चौकी बिरेझर
क्षेत्रांतर्गत नाबालिग प्रार्थीया द्वारा अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज
कराई की अपने गांव में दिनांक 02.04.23 को अपने सहेली के घर में खाना खाकर बैठी थी
उसी समय करीबन 03.00
बजे आरोपी अश्वनी कुमार जांगड़े आया और बोला कि तुम्हारे मम्मी पापा कपड़े मंगा
रहे कहकर ईट भट्ठा में ले गया जहां बने मकान के अंन्दर जबरदस्ती खिचते हुए ले जाकर
दरवाजा बंद कर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बलात्कार किया है गया कि
रिपोर्ट पर अपराध क्र.198/23
धारा 454,506,376
भादवि०एवं धारा 04 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना
में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक
महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा नाबालिग बालिका के मामले को गंभीरता से लेते हुए
त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
पर अति० पुलिस
अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण
कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी द्वारा उक्त आरोपी कि त्वरित कार्यवाही कर
पतासाजी करते हुए अश्वनी कुमार जांगड़े पिता झल्लूराम जांगड़े उम्र 44 वर्ष ग्राम अवरी को तत्काल विधिवत गिरफ्तार
किया गया,एवं पिड़िता की
बाल कल्याण समिति से कौंसिलिंग एवं महिला डॉक्टर के जॉच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी
के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी:- अश्वनी
कुमार जागडे पिता झल्लूराम जागड़े उम्र 44
वर्ष ग्राम अंबरी चौकी बिरेझर थाना कुरूद,जिला
धमतरी (छ०ग०) उक्त
कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उप निरी०ठाकुर सउनि. जगदीश सोनवानी, प्रआर० सोहन ध्रुव, शेषनारायण पाण्डेय, आरक्षक दुर्गेश ध्रुव का कार्य सराहनीय रहा।

