धमतरीA ग्राम कातलबोड़ में साहू समाज बानगर परिक्षेत्र (सिंगलदीप) के तत्वाधान में वार्षिक सम्मलेन एवं आदर्श विवाह का आयोजन किया गया जंहा अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ व् छग दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू मौजूद रहे.इस मौके पर समाजजनो द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया.अतिथि उदबोधन में विपिन साहू ने कहा कि युवक युवती परिचय सम्मलेन व् आदर्श विवाह से समय व् पैसे की बचत होती है.आज के दौर की आवश्यकता है परिचय सम्मलेन व् आदर्श विवाह.साहू समाज के बुजुर्गो ने आदर्श विवाह की शुरुवात कर न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि पुरे देश में एक मिसाल कायम किया.श्री साहू ने आगे कहा कि आज गाँव गाँव में कर्मा माता जयंती मनाया जाता है इसका उद्देश्य यही है कि समाज का बच्चा बच्चा माँ कर्मा के संघर्ष त्याग बलिदान मानव सेवा के बारे में जाने और उनके आदर्शो पर चलकर जीवन को सफल बनाये. माँ कर्मा ने जीवन पर्यन्त दीनदुखियों पिछडो की सेवा की.भ्रष्टाचार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई समाज को कुरीतियों से मुक्त किया.हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर न सिर्फ साहू समाज को आगे बढ़ाना है बल्कि समस्त समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना है.आज माँ कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज सभी क्षेत्रो में निरंतर प्रगति कर रहा है.शिक्षा स्वास्थ खेल राजनीति समाज सेवा शासकीय सेवा मानवीय कार्यो सभी क्षेत्रो में अग्रणी है.श्री साहू ने सभी समाजजनो को ऐसे सराहनीय आयोजन के लिए बधाई एवं साधुवाद दिया.इस मौके पर नीलम चंद्रकर मंडी अध्यक्ष कुरूद, लक्ष्मीकांता साहू ,हेमंत साहू ,तोरन लाल साहू समाज जिला उपाध्यक्ष,रघुनंदन साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,कुसुमलता साहू जिला पंचायत सदस्य तोषण साहू तहसील अध्यक्ष मगरलोड शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद रविंद्र जनपद सदस्य, प्रेमचंद साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र बानगर गिरीश साहू जनपद सभापति मगरलोड गेंद राम साहू,कार्तिक राम साहू - अध्यक्ष करेली बड़ी साहू तेजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष , हेमराज साहू चम्पालाल साहू त्रिवेणी साहू सरपंच,महेंद्र साहू तोरण साहू ईश्वर साहू खेमन साहू पदमन साहू चुरामन साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाजजन मौजूद रहे.
साहू समाज के बुजुर्गो ने आदर्श विवाह की शुरुवात कर न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में एक मिसाल कायम किया-विपिन साहू
अप्रैल 03, 2023
0
संजय जैन

