संजय जैन
धमतरी।रुद्री परिक्षेत्र द्वारा ग्राम श्यामतराई में वार्षिक अधिवेशन, स्वास्थ्य शिविर, सम्मान समारोह, समाजिक कार्यशाला, रक्तदान शिविर जैसे अनेक समाज हितोपदेश कार्यक्रमों में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर दानवीर भामाशाह जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज के कार्यों की सराहना किए।
दानवीर
भामाशाह जयंती के पावन उपलक्ष्य में परिक्षेत्र साहू समाज रुद्री के द्वारा ग्राम श्यामतराई
में समस्त स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से सामाजिक सम्मेलन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य
परीक्षण, करियर गाइडेंस एवं प्रतिभावान विद्यार्थी,ख्याति प्राप्त खिलाड़ी एवं कलाकार,देश
सेवा में चयनित सैनिक, उन्नत कृषक एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग का सम्मान समारोह
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी क्षेत्र
के विधायक साहू समाज की गौरव रंजना साहू उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला
साहू संघ अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने विभिन्न प्रतिभावान
छात्र.छात्राओं एवं ख्याति प्राप्त खिलाड़ी कलाकारों का प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान
कर सम्मान किए। इस अवसर पर विधायक रंजना साहू ने कहा कि सामाजिक समरसता, सामाजिक एकजुटता
के उद्देश्य से जो कार्य परिक्षेत्र के द्वारा किया जा रहा है, वह सराहनीय है। जो व्यक्ति
समाज के लिए काम करता है समाज को समय देता है वह महान है। परिक्षेत्र रुद्री की युवा
टीम वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से कार्य कर रहे हैंए अनेक प्रकार के सम्मान समारोह के आयोजन से हर्षित महसूस हो रहा
हैं। तेली समाज का एक गौरवशाली इतिहास है, जहां त्याग तपस्या दानशीलता हमारे तेली समाज
की पहचान है। जिला साहू समाज के अध्यक्ष अवनेद्र साहू ने जिला के सभी परिक्षेत्र में हो रहे कार्यक्रमों
की जानकारी दिए एवं बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारे युवाओं को आगे बढ़ाने के
लिए प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार होने के लिए लाइब्रेरी एवं ई लाइब्रेरी की सुविधाएं
मिल सके इसके लिए दानवीर भामाशाह की जयंती पर शुभारंभ किया गया। मातृभूमि की रक्षा
के लिए अपना पूरी संपत्ति को दान कर दानवीर भामाशाह ने का गौरवशाली इतिहास हैए हम उनके
वंशज हैं यह हमारा सौभाग्य हैए जिसके मन में दान का भाव हो वही दानवीर है। श्री साहू
ने आगे बताया कि जब तक साहू समाज के नियमावली हम सभी समाज बंधु नहीं जानेंगे तब तक
समाज की कुरितियां दूर नहीं हो सकती, इसलिए समाज के नियमावली की जानकारी अवश्य रखें।कार्यक्रम
का आभार क्षेत्र साहू समाज रुद्री के अध्यक्ष निरंजन साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला साहू संघ उपाध्यक्ष
तोरन साहूए महिला उपाध्यक्ष केकती साहू, तहसील साहू समाज अध्यक्ष गोपाल साहू, जनपद
सदस्य अनुपमा साह,गोहद राम साहूए सरपंच अस्सला रूप मरकाम, द्वारका प्रसाद साहू, सोभित
राम मरकाम,विजय लक्ष्मी साहू, चंद्रकला साहू, गणेश साहू, लता साहू, लीना साहू लता अवनेंद्र
साहू, उमेश साहू, खेमलाल साहू,लक्ष्मी कांत साहू, केशवराम साहू, लीला राम साहू, जगन्नाथ
साहू, केजलाल साहू, कोमल साहू, योगेंद्र साहू, रामभगत साहू, कोमल प्रसाद, करुण साहू,
समस्त उपाध्यक्ष,सचिव, महिला उपाध्यक्ष एवं स्वजातीय बंधु रुद्री परीक्षेत्र उपस्थित
रहे।

.jpeg)

.jpeg)
