उमेश साहू ने किया अग्निवीर में चयनित बच्चियों का सम्मान

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय जैन

धमतरी । ज्ञात हो कि धमतरी विकासखंड के ग्राम खरतुली से सुनीता साहू और ग्राम पीपेरछेड़ी से टोमेश्वरी साहू जो नेवी अग्निवीर में चयनित हुए हैं। यह दोनों बच्चियां किसान परिवार से हैं और प्रथम बार में ही अग्निवीर में भर्ती होकर के अपने लक्ष्य को पाने में सफल हुए हैं।

         जिले के सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने इन दोनों बच्चियों के घर जाकर के शाल और श्रीफल से सम्मानित करके परिवार के सभी सदस्यों का मुंह भी मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दिए। साथ ही उनके परिवार वालों से बातचीत करते हुए उमेश साहू ने आश्वासन दिया कि उनकी बेटी देश की सेवा में जा रही है इस बीच उन्हें किसी भी विषय पर जरूरत महसूस हो तो उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बेटियां देश के गौरव होने के साथ-साथ हमारे क्षेत्र के अन्य बेटियों के लिए उदाहरण भी हैं और प्रेरणादाई भी हैं ।इस सम्मान की कड़ी में सुभाष यादव ,केकती साहू उपाध्यक्ष जिला साहू समाज ,धनेंद्र साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे ।

        उमेश साहू ने मोबाइल के माध्यम से बच्चियों को लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के सांसद  चुन्नीलाल साहू से भी बात कराए। सांसद ने दोनों बच्चियों को उनके सफलता पर शुभकामनाएं भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)