संजय जैन
धमतरी।रबी फसल में किसानों का धान कटाई के लिए पूरी तरह से तैयार था, धान के फसल देख किसानों के चेहरे में मुस्कान थी किंतु बेमौसम बरसात तेज हवा तूफान में किसानों के चेहरे की मुस्कान छीन लिया, अक्षय तृतिया के दिन आंधी तूफान और तेज बारिश होने के कारण खेत का धान पूरी तरह से खराब हो चुका है, कहीं पर धान के बाल पानी में डूबे हुए हैं तो कहीं पर फसल जमीन से लिपटा हुआ है, जिससे फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिसके कारण अच्छी फसल पुरी तरह से खराब हो गई है, जिससे किसानों को किसानी कार्य में हुए आर्थिक नुकसान उठानी पड़ रही है, विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कलेक्टर को पत्र लिखते हुए अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र के अंतर्गत जिन जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण फसल खराब होने की जानकारी प्राप्त हो रही है वहां विभागीय अधिकारियों की टीम गठित कर पूरे क्षेत्र में फसल नुकसान की जांच कर प्रकरण तैयार की जाए एवं जल्द से जल्द फसल क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा हेतु राशि किसानों को दिए जाने की बात कहीं।

