भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में मन की बात कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई

धमतरिहा के गोठ
0




संजय जैन 
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में मन की बात कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई इस बैठक में माननीय श्री बीएल संतोष जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ,श्री दुष्यंत जी प्रदेश राष्ट्रीय संयोजक मन की बात कार्यक्रम और  श्री विनोद सोनकर जी राष्ट्रीय मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें देश के सभी प्रदेशों के कार्यक्रम के संयोजक, सहसंयोजक को आमंत्रित किया गया था छत्तीसगढ़ मन की बात कार्यक्रम के संयोजक रामु रोहरा प्रदेश मंत्री भाजपा ,सहसंयोजक वीरेंद्र साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे मन की बात का 100 एपिसोड जो 30 अप्रैल को है उसकी रूपरेखा बनाई गई कार्यक्रम को पूरे देश में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को सुनने के लिए  जनता तय समय पर जो प्रत्येक माह के अंतिम रविवार   11:00 बजे प्रारंभ होता है  स्वयं उपस्थित हो जाते हैं इस कार्यक्रम में देश की ऐसी ऐसी जानकारियां प्राप्त होती हैं जो अद्भुत होती है कोई संस्था या व्यक्ति ऐसे कार्य कर रहा हूं जिसके विषय में  हमें जानकारी ही नहीं होती छत्तीसगढ़ में मिलेट्स के विषय में बार-बार चर्चा कर प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के किसानों का उत्साहवर्धन किया है प्रदेश संयोजक रामु रोहरा ने   प्रदेश में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आगामी कार्य योजना के विषय में बताया  और कहां  की हम प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री। अरुण सॉव जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर बूथ पर इस कार्यक्रम को सुनने की योजना बना रहे हैं और उसका रिजल्ट भी मिल रहा है इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ  सभी वर्गों  की सहभागीता भी होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)