दिवाली की छुट्टियों में घर आए SSB के एक जवान किया फांसी लगाकर खुदकुशी

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत सातबहाना क्षेत्र के रहने SSB के एक जवान डागेश सोम उम्र 32 वर्ष में अपने ही घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी... सिहावा पुलिस ने जानकारी दी की मृतक का पोस्टिंग कांकेर जिले के अंतर्गत क्षेत्र के 28वीं बटालियन में था जो 10 दिनों के लिए छुट्टी मनाने अपने घर आया था और छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस ड्यूटी में लौटने वाला था लेकिन उससे पहले जवान ने यह आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली... सूचना मिलते ही मौके पर सिहावा पुलिस पहुंची और पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है...

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)