संजय छाजेड़
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 18 नवंबर को नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक में" विश्व यादगार दिवस " मनाया गया जिसमें आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं के अंतर्गत मृतात्माओं को शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि सभा मकई चौक में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय IPS अभिषेक चतुर्वेदी जी सी एस पी जिला धमतरी ,माननीय भ्राता रूपेश कुमार डी एस पी ट्रैफिक पुलिस जिला धमतरी ,माननीय भ्राता राजेश जगत जी टी आई धमतरी,माननीय भ्राता के एल साहू जी यातायात प्रभारी धमतरी, शत्रुघ्न पांडे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर , शिवा प्रधान उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी,मोहिनी साहू अध्यक्ष जय छत्तीसगढ़ महतारी धमतरी ,प्रीतपाल सिंग छाबड़ा समाजसेवी,कनक शाह समाज सेविका रहे, कार्यक्रम का प्रारंभ परमपिता परमात्मा की स्मृति में दिव्य गीत से हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी अतिथि जनों का तिलक एवं सम्मान पट्टा पहना कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए ब्रह्माकुमारीज जिला धमतरी की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने कहा कि आज सड़क यातायात में जितनी तीव्रता आई है उतनी ही दुर्घटना बढ़ी है, जिसे कंट्रोल करने के लिए मन की एकाग्रता की अति आवश्यकता है यदि व्यक्ति का मन स्थिर, शांत और एकाग्र नहीं होगा तो वह अपने वाहन को सुचारू रूप से सड़क पर नहीं चला सकता। मन की एकाग्रता के लिए दिव्य सत्ता परमपिता परमेश्वर के ध्यान को अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित करते हुए सड़क दुर्घटना में मृत आत्माओं एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आव्हान किया ।अभिषेक चतुर्वेदी जी, रुपेश कुमार जी, के एल साहू जी ,राजेश जगत जी, शिवा प्रधान ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से सभी मृत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यातायात के नियमों को भली भांति अपने जीवन में अनिवार्य रूप से पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी के साथ ही साथ जीवन यात्रा को सुरक्षित बनाने में मन के कंट्रोलिंग पावर को विशेष विधि के रूप में स्वीकार की।अतिथि जनों एवं उपस्थित जनों ने कैंडल जलाकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन जी ने सुरक्षित यातायात हेतु सभी को संकल्प दिलाया । कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया।यातायात विभाग के स्टाफ,महेश साहू तुलेश्वर साहू एवं ईश्वरीय परिवार के भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे सभी ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
