जोरातराई में युवक पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़
पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त और त्वरित कार्यवाही की जा रही है। 
इसी कड़ी में थाना भखारा पुलिस ने ग्राम जोरातराई (अ) में पुरानी रंजिश व दादागिरी के चलते एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
प्रार्थी संतू राम साहू (उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई अ, थाना भखारा) ने थाना भखारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.11.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे जब वे खाना खाकर अपने घर के पास बैठे थे, तभी गांव के त्रिदेव निषाद, मनीष साहू एवं अन्य व्यक्ति उनके भतीजे देवेंद्र साहू को घायल अवस्था में उठाकर घर ला रहे थे। पूछने पर भतीजे ने बताया कि रात्रि लगभग 08:30 बजे वह शीतला मंदिर के पास बैठा था और बगल में कुछ लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान गांव का ही आरोपी खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ सागर निर्मलकर वहां आया और "तुम साले गांव को दादा समझता है, आज तुझे जान से मार दूंगा" कहते हुए गाली-गलौज कर अपने पास रखे धारदार चाकू से देवेंद्र के पेट के बाएं तरफ प्राणघातक वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घायल युवक को तत्काल डायल 112 की मदद से इलाज हेतु कुरुद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उचित उपचार हेतु रिफर किया।
▪️*पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:*
प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 137/26,धारा 109 बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए भखारा पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की पतासाजी शुरू की।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ सागर निर्मलकर (पिता लहरमन निर्मलकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई अ, थाना भखारा) को हिरासत में लिया। गवाहों के समक्ष पंचायत भवन में की गई सघन पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार बटची चाकू एवं घटना के समय पहने गए कपड़ों को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 12.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
▪️*गिरफ्तार आरोपी का विवरण:*
  नाम: खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ सागर निर्मलकर
 पिता का नाम: लहरमन निर्मलकर
  उम्र: 21 वर्ष
 निवासी: ग्राम जोरातराई (अ), थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)
जप्त सामग्री:
  घटना में प्रयुक्त एक धारदार बटची चाकू एवं घटना के समय पहने गए कपड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)