संजय छाजेड़
जनजातीय शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक *'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती* के पावन अवसर पर भाजपा संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक *श्रीमती रंजना साहू को जनजातीय कलाकृति एवं जूट बैग उपहार कृति फाइन आर्ट्स इंस्टिट्यूट एवं ऑल इंडिया लीनेस क्लब अध्यक्ष जानकी गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी जयंती पर जनजातीय कला को बढ़ावा देना और प्लास्टिक के स्थान पर जूट बैग को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कला प्रशिक्षक
जानकी गुप्ता डिप्लोमा इन पेंटिंग ने कहा कि जनजातीय कला हमारी विरासत है। बिरसा मुंडा जी की धरती की इस कला को जूट बैग के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना ही मेरा संकल्प है। प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, इसलिए *"प्लास्टिक हटाओ, जूट बैग अपनाओ"* का संदेश लेकर वे लोगों को जागरूक कर रही हैं।
उनके द्वारा बनाए गए जूट बैग पर जनजातीय गौरव दिवस, धरती आबा बिरसा मुंडा जी, लोकनृत्य, हिरण, मोर और महुआ पेड़ की सुंदर कलाकृतियां बनाई गई हैं, जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
