20 अक्टूबर को दशहरे के दिन एनएसयूआई द्वारा देशव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम — मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा देशभर में 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एनएसयूआई का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। इसी मांग को लेकर संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेगा।
एनएसयूआई ने छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। संगठन का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)