नन्हे हाथों से बड़ा संदेश—“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
 नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, धमतरी से सहायता प्राप्त संस्था सार्थक द्वारा नशामुक्ति जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इसमें सार्थक के विशेष बच्चों ने रंगोली, ड्राइंग एवं पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।बच्चों की कलाकृतियों में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन जिएँ” तथा “No Drugs, No Smoking, No Drinks” जैसे संदेशों के माध्यम से नशामुक्त समाज का आह्वान किया गया।विशेष बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर भारती, प्रीति, प्राची, वत्सला, श्वेता, मनीषा, एकलव्य, निखिल, यज्ञदत्त, विनीत, निमेश एवं इशू ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)