संजय छाजेड़
धमतरी-: मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा पर शहर को कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान देने के लिए पहलवानों की श्रृंखला के रूप में कारवां तैयार करने वाले शहर के नामचीन पहलवान लक्ष्मण साहू को शहिद विजय शंकर चौबे के नाम पर दिए जाने वाले राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री तोषण साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के द्वारा किया गया। इस अवसर के साक्षी बनने के लिए उनके द्वारा पहलवानी के गुणों से पारंगत तथा उनके पारिवारिक सदस्य पुत्र भगवत साहू तथा पुत्रवधू श्रीमती हिमानी साहू भी उपस्थित रही सम्मान पाने के इस क्षण पर सम्मानित होकर लक्ष्मण साहू काफी भावुक हो गए थे। और उन्होंने संघर्ष के दिन कोई याद करते हुए अनौपचारिक चर्चा में कहा कि आज का यहां सम्मान धमतरी शहर तथा इस क्षेत्र के खेल प्रतिभाएं जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने जिंदादिल को आत्मसात करते हुए खेल को एक नई ऊंचाई प्रदान की जो हमारे क्षेत्र की धरोहर बन सके यह सम्मान आज उन्हीं को समर्पित है।
