संजय छाजेड़
धमतरी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा व्यवसाई प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य कारिणी की की घोषणा प्रदेश संयोजक श्री कार्तिकेय स्वर्णकार जी ने की ।
जिसमें नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता ,व्यवसाई ,समाजसेवी ,पूर्व एल्डर मेन संतोष तेजवानी को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया गया है।
उनकी नियुक्ति के पश्चात तेजवानी जी को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा बधाई शुभकामनाएं दी जा रही है ।
उक्त नियुक्ति पर तेजवानी जी ने प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्य कर्ताओं में खुशी व्याप्त है।
विदित हो संतोष तेजवानी वर्षों से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हे एवं पूर्व में नगर पालिका में एल्डर मेन का दायित्व का निर्वहन भी बखूबी से कर चुके हे।
संगठन ने उनके अनुभव एवं कार्य शैली ,व्यापारी वर्ग ,सामाजिक पकड़ , तेजस्वी वक्ता की क्षवि को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
