शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं ------ अंकिता मिश्रा।

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरीl शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं।उनके मार्गदर्शन,समर्पण एवं सतत प्रयासों से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं।
        शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर दाह में योगेश फाउंडेशन के संचालिका श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा ने हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों को 150 कांपी,पेन का वितरण करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने,मन लगाकर अध्ययन करने, शिक्षकों का सम्मान करने तथा अपने माता पिता के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम करने का आव्हान किया।
            कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेविका एवं भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल धमतरी के उपाध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी पटवा ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।उन्होंने बताया कि,सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा पंहुचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं,जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें। विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र मिश्रा स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अपने उदबोधन में कहा कि,प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं निहित होती है और यदि वह अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तो जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।शाला विकास प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हेमंत साहू एवं पूर्व अध्यक्ष भानुप्रताप नेताम द्वय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, विद्यालय परिवार में पालकों को शाला की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों तथा विद्यालयों की उपलब्धि की जानकारी दी।
        ग्राम के संरपंच तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती रमी गौतम ने अपनी सार गर्भित उद् बोधन में कहा कि, शिक्षा ही विकसित समाज,सशक्त राष्ट्र और समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं निहित होती है और यदि वह अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तो जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
           कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्रीमती शोभा दुबे ने किया,इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा, श्रीमती रमी गौतम, श्रीमती ईश्वरी पटवा,भूपेंद्र मिश्रा,अंकित शर्मा,रितिका तोदगे, प्रियांशु पांडे, हेमन्त साहू,भानु प्रताप नेताम, श्रीमती शोभा दुबे, श्रीमती हेमेश्वरी अंधारे,श्रीमती मोनिका शाह,श्रीमती वर्षा तिवारी, राजेन्द्र कुमार राखेचा, नंदिनी साहू,सरोज ध्रुव,प्रतिमा देशमुख, एस गोस्वामी,प्रदीप सिन्हा शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)