संजय छाजेड़
धमतरी-: शहर के खेल धरातल पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा की सार्थक एवं प्रेरक पहल से खेल पखवाड़े का आयोजन के प्रति खिलाड़ियों के साथ ही आम जनमानस में भी उत्सुकता है इसे ही आगे बढ़ते हुए इस आयोजन में महिलाओं को खेल का मंच प्रदान करने के लिए विविध स्पर्धाएं जिसमें कुर्सी दौड़,रस्सा खींच,बोरा दौड़ के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति में पुरातन काल से खेले जाने वाली खेलों फुगड़ी,बिल्लस,रस्सी कूद जैसे अनन्य प्रतिस्पर्धाओं को आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ-साथ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अलग से पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। उक्त खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए किसी प्रकार के उम्र का बंधन नहीं है।
उक्त आयोजन के लिए महिलाओं की अलग-अलग समिति बनाकर जिम्मेदारी दी गई है जिसमें प्रमुख रूप से हेमलता शर्मा, चंद्रकला पटेल, सरिता यादव,प्राची सोनी, चित्ररेखा निर्मलकर, पूजा कुंजाम, दमयंती गजेंद्र,सुशीला तिवारी,श्यामा साहू, अनिता सोनकर,संगीता जगताप, ममता सिन्हा गायत्री सोनी, डाँली सोनी, पूजा अग्रवाल, संयुक्त अनेक लोग शामिल है।
