संजय छाजेड़
नारी शक्ति की प्रतीक हैं। समाज की नींव हैं।घर से लेकर आसमान के तारों तक महिलाओं का वर्चस्व कायम हैं।महिला दिवस, हम महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकार और महिलाओं के सम्मान के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता हैं।इस अवसर पर महिला समाज संस्था की तरफ से सब्जी बाजार में सब्जी बेचने वाली कर्मठ महिलाओ,प्रेमा पटेल, अहिल्याबाई पटेल, उर्मिला पटेल, त्रिवेणी पटेल,सुशीला बाई रजक,मिलानतिन बाई यादव का उपहार देकर सम्मान किया गया।इन महिलाओ ने कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद पूरी जिंदगी मेहनत कर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण किया और अभी भी विषम परिस्थितियों में भी निरंतर काम कर रही हैं।
इस गरिमामय कार्यक्रम में रोचक गेम्स और तंबोला खिलाए गए और सुस्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया।इस कार्यक्रम में सखी निवास की लडकियों ,शिक्षिका,और संस्था की सदस्यों का भी सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में गेम के विजेता भुवनेश्वरी, स्वाती बल्लाल और गायत्री साहू तथा तंबोला में राजुल शाह, मीनल गोलछा,स्वाती बल्लाल, संगीता शर्मा, गायत्री साहू,और शांति दामा विजेता रहे। गरिमामय कार्यक्रम में अध्यक्षा हेमलता हिषीकर,राजुल शाह, सुषमा नंदा,प्रभा रावत, भावना दोशी,कंचन लूंकड, मीनल गोलछा,ललिता अग्रवाल, शांति दामा,जिग्ना मंगे,धनवती जी,कनक शाह, गायत्री साहू,प्रिया आठवानी,स्वाती बल्लाल, साक्षी अग्रवाल,संगीता शर्मा, मालती,भुवनेश्वरी, उपस्थित हुए।
