भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल की अहम बैठक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय, सफल आयोजन का लिया संकल्प

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल जिला धमतरी के व्यवस्था प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें गंगरेल मंडल बैठक प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भाई शुभम जायसवाल जी सहित मंडल प्रभारी एवं व्यवस्था प्रभारियो की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें आवास, भोजन, पंजीयन, मंच व्यवस्था, स्वागत ,अतिथि,स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
 प्रभारी द्वारा सभी व्यवस्था प्रभारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रशिक्षण वर्ग अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्रीमती श्यामा नरेश साहू सह प्रभारी श्री उमेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोलछा ऋषभ देवांगन मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन हेमंत साहू मंडल के सभी व्यवस्था प्रभारी श्रीमती अनीता यादव ,मुकेश यादव ,बुद्धेश्वर कंवर,उमेंद्र सिंन्हा ,हुमन यादव, रमेश निषाद,बालकृष्ण निषाद, उमेश मसीह ,पिंकू जागेंद्र साहू, कैलाश देवांगन,अनीश देवांगन, धीरेंद्र सिंह निप्पी ,श्रीमती टिकेश्वरी साहू,श्रीमती पवित्रा दीवान, कीर्तन साहू,धर्मराज सिन्हा, दीपक साहू,अजय गार्ड़िया,दुष्यंत सिन्हा,गिरधारी लाल देवांगन ,राहुल मानिकपुरी,तोमेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)