संजय छाजेड़
धमतरी/रायपुर। ग्रामीण अंचलों में सतत समाजसेवा, जन-जागरूकता एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी से उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्राम खरतुली, जिला धमतरी की युवा स्टार सेवा समिति को राज्यस्तरीय “युवारत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान “छत्तीसगढ़ शान” संस्था की युवारत्न सम्मान योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से सर्किट हाउस, सिविल लाइन स्थित कन्वेंशन हॉल, रायपुर में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
इस सम्मान के साथ ही युवा स्टार सेवा समिति ने न केवल ग्राम खरतुली, बल्कि सम्पूर्ण धमतरी जिले को गौरवान्वित किया है। सम्मान प्राप्त होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
एक दशक की निस्वार्थ सेवा का मिला प्रतिफल
उल्लेखनीय है कि युवा स्टार सेवा समिति विगत 10 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का निरंतर संचालन कर रही है। समिति द्वारा किए जा रहे ये प्रयास जमीनी स्तर पर सामाजिक चेतना के विस्तार एवं सकारात्मक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं उल्लेखनीय सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए समिति को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में समिति की ओर से अध्यक्ष श्री हिरेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर (रवि) ठाकुर, सचिव श्री यशवंत सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश साहू, सह-सचिव श्री फलेंद्र सिन्हा सहित कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव यादव, योगेश्वर सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, यश नेताम, मनीष साहू, फिरोज साहू एवं योगेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे और एकजुट होकर मंच पर युवारत्न सम्मान ग्रहण किया। इसके साथ ही समिति से जुड़े भूपेंद्र दास मानिकपुरी, यशवंत सिन्हा, वेदप्रकाश सिन्हा, संकेत कुमार साहू, सुरेन्द्र सिन्हा, ग्राम खरतुली के पूर्व सरपंच श्री दिनेश कुमार सिन्हा, वर्तमान सरपंच श्री उमेश्वर नेताम, उपसरपंच श्री सुरेश सिन्हा, पूर्व सैनिक श्री जितेश कुमार हिरवानी, प्रधानाचार्य श्री तामेश्वर सिन्हा एवं श्री पूनमचंद सिन्हा की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
माय भारत छत्तीसगढ़ के उपनिदेशक ने की सराहना
मेरा युवा भारत छत्तीसगढ़ के उपनिदेशक श्री नितिन कुमार शर्मा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने संबोधन में युवा स्टार सेवा समिति के सामाजिक योगदान की सराहना की। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे युवा संगठन समाज निर्माण एवं राष्ट्र विकास की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं। यह उपलब्धि न केवल युवा स्टार सेवा समिति के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि युवा निर्माण की ओर एक अहम पहल भी है।
सम्पूर्ण ग्राम के लिए गौरव का क्षण
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस सम्मान को सम्पूर्ण ग्राम खरतुली एवं क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, ग्रामवासियों के सहयोग एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अपने प्रेरणास्रोत के रूप में माय भारत छत्तीसगढ़ के उपनिदेशक श्री नितिन कुमार शर्मा, माय भारत केंद्र धमतरी के एमटीएस श्री भूपेंद्र दास मानिकपुरी, पूर्व सरपंच श्री दिनेश सिन्हा, प्रधानाचार्य श्री तामेश्वर सिन्हा एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने ग्रामवासियों के निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं ग्राम विकास के कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस विशेष उपलब्धि पर धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा जी, अनुविभागीय अधिकारी श्री पीयूष तिवारी जी, सहायक खेल अधिकारी जेपी देव, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित श्री डुमनलाल ध्रुव जिलाध्यक्ष हिंदी साहित्य समिति, श्री आकाश गिरी गोस्वामी, श्री सुरेश साहू, श्री लोकेश साहू संचालक फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग रुद्री, श्री शेषणारायण गजेंद्र, श्री रामकुमार विश्वकर्मा, श्री रामसिंह मंडावी, श्री वेदप्रकाश सिन्हा, वासुदेव साहू, संकेत कुमार साहू सहित अन्य ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


