संजय छाजेड़
“सेवा, सुशासन और सशक्त भारत के 11 स्वर्णिम वर्ष”
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में महापौर श्री रामू रोहरा ने बतौर मुख्य वक्ता सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उनके जनसेवा के समर्पण और नेतृत्व को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा –
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के संकल्प और जनसेवा की भावना ने भारत को नई दिशा दी है। आज छत्तीसगढ़ भी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया:
“हमें ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर एकजुट होकर बढ़ना है — सेवा, सुशासन और संकल्प के साथ। हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ है।”