ब्राह्मण महिलाओं ने मनाया सावन महाउत्सव

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड

धमतरी।   धमतरी ब्राह्मण महिला मंच द्वारा प्रतिवर्ष सावन माह में सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कडी में इस वर्ष स्थानीय सामुदायिक भवन धमतरी में बडे ही धूमधाम से सावन महाउत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश व भगवान परशुराम जी की पूजा आरती कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया उसके उपरांत ब्राह्मण सावन क्वीन प्रतियोगिता में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जहां सम्पूर्ण वेशभूषा हमारी हरियाली के प्रतीक हरे रंग में रखी गई थी जिसमें प्रथम विशाखा शर्माद्वितीय दीप्ति शर्मा, तृतीय दिक्षा शर्मा रही , पुन: द्वितीय प्रतियोगिता कुर्सी दौड में प्रथम सविता पाण्डेय, द्वितीय गौरी मिश्रा, तृतीय संजू मिश्रा रही।

       कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में नीतू शर्मा, सुहासिनी शर्मा, हेमलता शर्मा, नम्रता पाठक, रागिनी मिश्रा, बरखा शर्मा ने अपनी महती भूमिका निभाते हुए सभी प्रतियोगिताओं का निर्णय दिया। आयोजन को सफल बनाने ब्राह्मण महिला मंच अध्यक्ष बरखा शर्मा,अर्चना पाण्डेय,साक्षी शर्मा,नीलम शुक्ला,आयुषी पाण्डेय, प्रतिमा पाण्डेय, सीमा चौबे, गौरी मिश्रा, अंकिता मिश्रा, सीमा उपाध्याय, सपना पाण्डेय, प्रीति तिवारी लगे हुये थे। आयोजन को लेकर बडी संख्या में समाज की महिलाओं में हर्ष व्याप्त था महीने भर से तैयारी चल रही थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता दीवान,वंदना शर्मा,गीता पाण्डेय,  पूजा मिश्रा, हेमा  दुबे, गौरी शर्मा, हेमलता राजोरिया,  संजू मिश्रा,  सरिता मिश्रा, नंदनी तिवारी, रानी तिवारी,  सरिता तिवारी, गायत्री पाण्डेय,  पुष्पा अवस्थी, रीना मिश्रा और बडी संख्या में महिलायें उपस्थित थी।




Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)