संजय छाजेड।
धमतरी। देश के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में छत्तीसगढ से केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को शहरी विकास मंत्री के रूप में शामिल किया गया। छत्तीसगढ से मोदी 3.0 में भी मंत्री शामिल करने पर राज्य के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आज 18 जून 2024 को दोपहर 2:30 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू कांकेर प्रवास के दौरान शहर के हृदय स्थल घडी चौक पहुँचे। वहां जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से
मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय मीडिया से भी चर्चा किया और केंद्रीय नेतृत्व और राज्य
की जनता का आभार जताया। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोदी के नेतृत्व
पर यह लगातार देश मे कीर्तमान स्थापित करती हुई तीसरी बार की सरकार है। निश्चित ही
देश अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करेगी और अत्यंत हर्ष का विषय है कि उसमें छत्तीसगढ
राज्य का भी योगदान है। धमतरी जिले में इस लोकसभा में भारी स्नेह मोदी जी को और भारतीय
जनता पार्टी को दिया। आज केंद्रीय राज्यमंत्री
तोखन साहू का कांकेर प्रवास के दौरान शहर के हृदय स्थल पर रुकना हुआ कार्यकर्ताओं
ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया है। मंत्री ने भी धमतरी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त
किया है। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू,जिलामहामंत्री, अविनाश दुबे, नेताप्रतिपक्ष
नरेंद्र रोहरा,चेतन हिंदुजा ,विजय मोटवानी बीथिका बिश्वास,बसीर अहमद, डिपेंद्र साहू,
धनीराम सोनकर, संतोष सोनकर, सुशील तिवारी, प्राची सोनी, ईश्वर सोनकर, विनोद राव रणसिंह,
नीरज जगताप, फलेश साहू,चंद्रकला पटेल,संगीता जगताप, नीतू त्रिवेदी, कोमल सार्वा, कैलाश
सोनकर, युवराज मरकाम, भागवत साहू, वेदप्रकाश साहू, ओमेश यादव,राम सोनी, दौलत वाधवानी,
नीरज शुक्ला, अमित साहू, अनुज शर्मा, पंकज साहू उपस्थित थे।