संजय
छाजेड़।
धमतरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने उत्तर पुस्तिका पहुंचाने जा रहे शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या मामले को लेकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
शिक्षक संघ ने सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि उत्तर पुस्तिओं को पहुंचाने मुजफ्कर नगर गये वाराणसी के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या उसी ट्रक में सुरक्षा हेतु तैनात आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा कर दी गयी है । यह घटना अत्यंत दुखद है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने इसकी कडी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षक जो मूल्यांकन कार्य में लगे हैं से आह्वान करता है कि 18 मार्च 2024 को शोक मनाते हुए मूल्यांकन कार्य से विरत रहें । साथ ही संघ उत्तर प्रदेश सरकार से माँग करता है कि धर्मेन्द्र कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाय, मृत शिक्षक के आश्रित को सरकारी नौकरी एवं परिवारिक पेंशन दिया जाय, मृत शिक्षक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाये, हत्यारोपी आरक्षी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाय ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपने वालो में इस मौके पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश गोंड ्र, जिला महामंत्री विनोद कुमार कुशवाहा, शिवकांत रवि, महेश कुमार, किशन निगम, विरेन्द्र शुक्ला, विनोद कुमार, जितेन्द्र कुमार, रामअवतार पासवान, वीपी सिंह, दशवंत, दुर्गविजय, अतुल कुमार, अम्बरीश कुमार, सुभाषचंद्र, संदीप कुमार, वीर प्रताप, प्रवीण कुमार, नरेन्द्र कुमार पॉल, स्वदेश कुमार यादव,श्याम सिंह यादव, सत्यपाल सिंह पाल आदि शामिल थे।



